स्वागतम

आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत,

आपके सुझाव और सानिध्य की प्रतीक्षा मे

लिखिए अपनी भाषा में

सोमवार, 28 जून 2010

अभीप्सा

"बड़े गौर से चाहती हूँ सोचना तुझे,
मगर तू है, कि दूर मेरी चाहतो मे शामिल है!!"

अभीप्सा है कुछ कर पाने की
कुछ कह जाने की
अपनाने की,
उनकी बन जाने की!

दिन-रात बीत जाते हैं, यूँ ही पल-प्रतिपल,
इच्छा है, उन्हें रोक पाने की,
कुछ गुनगुनाने की,
मन की गुत्थी सुलझाने की,
गुम्फित सा क्या है, मन में,
समझ जाने की,
बता पाने की,

रात-औ-दिन का बीतना; समय का अकेलापन सा लगता है,
इच्छा है, उनके लम्हों मे खो जाने की,
उन्हें अपनाने की, अपना बताने की,
कुछ कही - कुछ अनकही; सुनाने की,

मन मे रखा हो ज्यो, कुछ नहीं; बहुत सा,
वह क्या है? जान पाने की,
आपको बताने की,
आपको समझाने की,
खुद समझ पाने की,
अभीप्सा है, हाँ यही इच्छा है, यही जिजीविषा है!!
--

बुधवार, 10 मार्च 2010

टूटके बिखर जाते तो अच्छा था.......
राहों पे निकल गए ये क्या बात है,
राहों में बिखर जाते तो अच्छा था ......
बेदिली से मुस्कुरातें हैं आज हम,
दिल को यूं न बहलाते तो अच्छा था......
रन्जो गम के बन गए हैं अब हम,
बाशिंदे यूं दिल ही न किसी से लगाते तो अच्छा था......
मुस्कुराहटों का उन के होंठों न आना जला गया हमें यूं
कि उनके पास हम ना जाते तो अच्छा था......
मैंने देखी हैं कुछ सच्चाई है तेरी आँखों में,
मैंने देखी है कुछ नाराजगी सी तेरी आँखों में,
मैंने देखें हैं कुछ टूटे किरचे बिखरे काँच के,
मैंने देखें हैं रात भर जागती आँखों में फिर भी सपने हैं,
मैंने चाहा है हर पल उन सपनो को अपनो की तरह,
सजा के रखना अपने माथे पे, छुपा के रखना अपने आँचल में,
हर लफ्ज जो तुम कह भी न पाओ उन्हें महसूस करने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं,
आपकी आँखों के उठती चिल्मन का दीदार लिए बैठें हैं
हर आह जो एक ख़ास पल की है, एक नयी आस की है,
मीर मेरे, मेरे माही, मेरे हमराज़ बन,
तुझमें ख़ाक हो जाने की तमन्ना ख़ास लिए बैठें हैं!!

मंगलवार, 2 मार्च 2010

"अहमियत शब्दों की"

यू तो बहुत हैं बातें कहने की मगर किससे कहें हम,
कब तक खामोश रहें और यू ही सहते रहे हम,
नहीं किसी और की नहीं; अपनी ही अंतरदशा की कहानी,
सुनने में लगेगी अजीब-अकेली-अनजानी...

मालूम न थी मुझे शब्दों की ये अहमियत,
बाद एक मुद्दत के समझ पाई मै इसकी हकीकत,
और शायद यह हकीकत ही भारी पड़ गयी मुझपर,
कहना था जो किसी से कह न सके अपनी जिन्दगी भर,

गुरुवार, 13 अगस्त 2009

Ek mulakat - khud apse

कभी कभी यूं ही एक मुस्कुराता सा चेहरा मेरी आँखों मे तैर जाता है,
अपनी प्यारी सी हंसी से मुझे सुकून पंहुचा जाता है,
मगर जब कभी भी उस हंसी को, उस एहसास को ढूंढ पाने को,
उसमे समां जाने को,

महसूस कर पाने; उसका अपनापन और पा जाने को सारा आकाश,
मै जब बेचैन हो उठती हूँ,
देखती हूँ, ढूंढती हूँ, तलाश करती हूँ,
उसे अपने आस पास मगर हासिल होता है सिर्फ और सिर्फ सिसकती आह ...

क्यों जवाब चाहती हूँ मै आपसे, क्यों गाएब है वो प्यारी मुस्कान जो आपके खुद क होने का एहसास आपके साथ रखती है,
जुदा नहीं होने देती आपको आपसे ही, क्यों खो से गए है ये एहसासात! जो आपके अंदर है,
इसलिए उठो, ढूंढो, खोजो और पहचानो खुद मे छुपी उस मुस्कान को,
पा जावोगे जवाब खुद-ब-खुद इसलिए चाहती हूँ कि यह पहल आपसे हो ...