स्वागतम

आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत,

आपके सुझाव और सानिध्य की प्रतीक्षा मे

लिखिए अपनी भाषा में

गुरुवार, 19 मई 2011

प्रश्न : आस्था - विश्वास का

आस्था-विश्वास
या हो
स्वयं प्रश्न तुम,
कभी सोचा
तुमने
क्यों
मौन सी तुम,


प्रस्तर कभी,
प्रतिमा कभी
बन सी जाती हो,
क्यों नहीं
उस प्रस्तर की
प्रतिमा कहलाती हो !

उठती - गिरती
स्वयं तुम्हारी
मष्तिष्क तरंगे
क्यों नहीं दे पाती -
तुम्हे
तुम्हारी पहचान !

मान
क्यों नहीं देता
तुम्हे
तुम्हारे होने का भान !

क्या प्रस्तर से
प्रतिमा बन
तेरा अहम्
पूर्ण हो जायेगा ???

क्या तेरा विश्वास
तेरी आस्था
तुझे मिल जायेगा?
इन प्रश्नों के
उचित उत्तर
ढूँढने हैं अभी ...

जिस दिन,
जिस पल,
मिल जाएगी
मेरी प्रतिछाया
उस पल पूरी हो जाएगी
मेरी मोह की माया !
पूरा हो जायेगा
मेरा विश्वास, मेरी आस्था !!

गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

रिश्तो की सुनामी

पलकों की
चिलमन से
झांकता एक सपना,
नित नए
राज़ों को
खोलता है,

आहिस्ता-आहिस्ता
दबे पावँ
चला आता है,.
चुपके से
मेरे आँचल मे
सो जाता है!!

हर नया दिन
एक नयी आस
जगाता है,

आकाश को
देखकर मेरा मन
उसे छूने को
मचल जाता है,

चाहती हूँ,
नापना
सागर की गहरायी,
तोतली एक बोली
जो राज को
हो खोलती,

चाह है खेलूं
सागर की सिलवटों से
लिपटकर,
झूम जाऊ
लहर्रों मे
सिमटकर,
भर लू गोद मे
सारे तूफ़ान,
कि फिर कभी
न आये सुनामी

मौसम के
नए नज़ारे
जो हर पल
दिल संवारे,
बिखरा दे नया संगीत,
होंठों पर दे
फिर नया गीत,

महक जायें
खुले गेसुओं से
हर पल नए फ़साने,
बादलों की छिट-पुट,
बारिशों की टिप-टिप,
मौजो का मचलना,
दिल का बहकना,
क्यों हो रहा है ये आज,
सब कुछ एक साथ,

महताब मेरे!
राज़ो के रियासतदार,
कहती है ये मंजरी
मेहराबों को देखते जाना,
ऊँचाइयों को छुना,
रिश्तो के बिखराव को
दिल मे समेट लेना!

मंगलवार, 16 नवंबर 2010

एक दिन


याद नहीं पर आपसे बांटनी थी तो डायरी के पन्नो से निकाल कर सौप दी आपके सामने ये नज़्म...

वो लोग
जो जिन्दा हैं
वो मर जायेंगे
एक दिन,

एक रात के
रही हैं,
गुजर जायेंगे
एक दिन,
यूं है के
मोहब्बत से
टकरा जायेंगे
एक दिन,

दिल आज भी
जलता है
उसी तेज़
हवा में,
ये तेज़ हवा
देख बिखर जायेंगे
एक दिन,

यूं होगा कि
इन आँखों से
आंसू बहेंगे,
ये चाँद सितारे
भी ठहर जायेंगे
एक दिन,

अब घर भी नहीं
घर कि तमन्ना
भी नहीं,
बहुत दिन पहले
सोचा था
घर जायेंगे
एक दिन!!!

लफ्ज़

मेरी पूंजी है
यही लफ्ज़,
यही थोड़े से लफ्ज़,
मुफ्त का
माल समझकर
हम लुटाते रहे,
इस बेपनाह दौलत को,
जिस तसव्व्रुर के लिए
एक ही लफ्ज़ बहुत था,
उसे सौ लफ्ज़ दिए,


मैं एक शायर की
आवारा शायरी थी,
मुझको ये फिक्र न थी,
मुझको ये मालूम न था,
लफ्ज़ भी घिसते हैं,
मिटते हैं,
बिखर जाते हैं,
लफ्ज़ बीमार भी पड़ते हैं,
और एक रोज़ लफ्ज़ भी
हमारी आपकी तरह
मर जाते हैं,


मुझको मालूम न था,
की हर एक लफ्ज़ को
सदियों ने संवारा होगा,
ये जो आये हैं,
इन्हें कितनो ने
पुकारा होगा,
मैं लुटाती रही
इस बेपनाह दौलत को,
और जबकि
ज़माने के लिए,
बताने को मेरे दिल में
कई किस्से हैं,
कई बातें हैं,
हैरान देखती हूँ,
मैं मेरे पास
कोई लफ्ज़ नहीं!!!

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2010

आँखे

आँखे!!!
वो पनीली सी,
डबडबाई हुई...

बिना कुछ कहे
सब बयां कर देती हैं...
होठ सिले हो
फिर भी...
जाने क्यों
चीखती हैं आँखे....


तुम कहते हो
मैं बोलूं...
होंठो को खोलूं....
पर मै
सोचती हूँ,
क्या बोलूं ?
सिले लब
कैसे खोलूं?


तुम तो
मगन हो
अपनी दुनिया में...
कभी फुर्सत मिले...
तो पढ़ लेना...
क्या कहती हैं...
मेरी आँखे!!!!!!!!

जिंदगी

बड़ी गैर है
जिंदगी
तेरी मंजरी,

बड़ी भोली है
जो तूने इस पर
कर लिया
यकीन

हुई है ये कभी
किसी की
जो तेरी होगी,

खुशियाँ भी
कभी गम के
साकी हुई,

माफ़ कर
ऐ गुनहगार
दिल मेरे

मुझको बता,
क्यों?
तुझपे ऐतबार
इतना ख़ास सा था,

इकरार किया
झूठा वफ़ा था,
या कि वो
प्यार ही न था ?

बुधवार, 15 सितंबर 2010

पहल आपसे हो ...

कभी-कभी
यूं ही एक
मुस्कुराता सा चेहरा;
मेरी आँखों मे
तैर जाता है,
अपनी प्यारी सी
हंसी से,
मुझे सुकून
पंहुचा जाता है,
मगर जब
कभी भी
उस हंसी को,
उस एहसास को
ढूंढ पाने को,
उसमे समां जाने को,

महसूस कर पाने;
उसका अपनापन
और पा जाने को
सारा आकाश,
मै जब
बेचैन हो उठती हूँ,
देखती हूँ,
ढूंढती हूँ,
तलाश करती हूँ,
उसे अपने आस पास
मगर
हासिल होता है;
सिर्फ और सिर्फ
सिसकती आह ...

क्यों???
जवाब चाहती हूँ
मै आपसे,
क्यों गाएब है
वो प्यारी मुस्कान,
जो आपके
खुद के होने का एहसास
आपके साथ रखती है,
जुदा नहीं होने देती
आपको आपसे ही,
क्यों खो से गए है
ये एहसासात!
जो आपके अंदर है,
इसलिए उठो,
ढूंढो,
खोजो और
पहचानो
खुद मे छुपी
उस मुस्कान को,
पा जावोगे जवाब
खुद-ब-खुद
इसलिए चाहती हूँ
कि यह
पहल आपसे हो ...